फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के नीचे जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। राबर्ट्सगंज विकास खंड के गुरमा रोड पर रेल प्रशासन की तरफ से अंडर ग्राउंड पुलिया में जलजमाव से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार को समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जलजमाव के कारण पैदल, ठेला, साइकिल, बाइक से काफी संख्या में प्रतिदिन लोग आवागमन करते हैं। इस रास्ते से गुरमा चौकी क्षेत्र,चेरुई, रुदौली, बेलछ, मकरीबरी, तेलाई, चकरिया, गुर्मा, मीनाबाजार, मारकुंडी आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में उधम सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, श्रीकांत यादव, हीरा यादव, शैलेश यादव, प्रताप यादव, विकास यादव, छोटू यादव, धीरज यादव, रामचंद्र केसरी, संजय केसरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें