फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरे पिकअप को पकड़ पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
कोन में मैजिक में बरामद पशु। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर रोगही के पास बृहस्पतिवार की रात भाजपाइयों ने पशुुओं से भरे पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप में तीन पशु रखे गए थे। पुलिस ने पशुओं समेत पिकअप को कब्जे में ले लिया है। दो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्र, प्रभाष पांडेय आदि जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें पशुओं से भरा पिकअप दिखा। संदेह होने पर चालक से पिकअप को रोकने का इशारा किया तो वह गति तेज कर झारखंड की ओर वाहन भगाने लगा। ओवरटेक कर पिकअप को रोका और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पिकअप में दो बैल और एक गाय को बांधकर रखा गया था। प्रभारी निरीक्षक रामनरायन पासी ने बताया कि पिकअप चालक अशोक निवासी मिश्री व तस्कर अक्षय लाल निवासी नौडीहा रामगढ़ के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें फरार अक्षय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें