गार्ड ने वॉकीटॉकी से लोको पॉयलट को मामले से अवगत कराया। इसके बाद ब्रेक लगाकर चालक ने मालगाड़ी को रोक लिया। इसके बाद ट्रेन को लेकर पीछे पहुंचे और पीछे छूटे चुके डिब्बों को 09:48 बजे जोड़कर 10:02 बजे आगे के लिए रवाना हो गए।
सहायक स्टेशन मास्टर रामरक्षा यादव ने बताया कि कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी। कोई घटना नहीं घटी। इस दौरान गेट नंबर 28 सी बंद रहा दोनों तरफ से आवागमन रुका रहा।