सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के 552वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को चोपन रोड स्थित गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्ग सबद-कीर्तन के साथ ही जो बोले सो निहाल सत श्रीकाल.., वाहे गुरुजी की खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह आदि के जयकारे से गूंज उठे।
शोभायात्रा के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के रथ के आगे महिलाएं और युवतियां झाड़ू लगाकर सड़क को साफ करते चल रही थीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के साथ ही पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर गुरुवाणी का गायन करते श्रद्धालुओं की टोली ने माहौल भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा में सिख धर्म के अलावा अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हुए। गुरु ग्रंथ साहेब की आसंदी को भी विशेष तौर पर सजाया गया था। शोभायात्रा चोपन रोड से गैस गोदाम, गीता मंदिर, क्लब 4, आर्य समाज मंदिर से वीआईपी रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा में सिख समाज के युवा व बुजुर्गों ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने क्लब 4 के सामने टेंट लगाकर जलपान कराकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष दलबीर सिंह सामरा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, केसर सिंह, सिरमौर सिंह, सुलक्खन सिंह, जसविंदर सिंह, इंजीनियर संजय वैश्वार, हसनप्रित, जसनप्रित, नवदीप सिंह, अर्सदीत सिंह, एसपी तनेजा, सोनू सिंह, सुरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह मोंगा, रिष्पाल कौर, सुखवीर कौर, रमनप्रीत कौर, सर्वजीत कौर आदि शामिल रहे।
चोपन में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली शोभा यात्रा मार्ग की सफाई करती महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA
चोपन में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा में शामिल पंचप्यारे ।- फोटो : SONBHADRA