फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: क्लीनिक में घुसकर प्रधान पति को मारी गोली, मरीज बनकर इलाज कराने पहुंचे थे बदमाश

Mon, 27 Sep 2021 05:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के लोहरा गांव की प्रधान मीना देवी के पति सुरेश अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं। रविवार देर रात दो व्यक्ति उपचार कराने के नाम पर क्लीनिक पर पहुंचे। उसी दौरान बदमाशों ने सुरेश पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल प्रधान पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के लोहरा गांव में रविवार की रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान मीना चौहान के पति सुरेश बाबू (35) को गोली मार दी। आनन-फानन घायल को पीएचसी मधुपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान लोहरा मीना देवी के पति सुरेश अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं। रविवार रात करीब 10:30 बजे दो व्यक्ति उपचार कराने के बहाने क्लीनिक पर पहुंचे।

लोगों के आने से पहले बदमाश फरार
सुरेश दवा देने के लिए बाहर निकले तो एक युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने गोली मार दी। गोली लगते ही सुरेश लहूलुहान होकर गिर गए और मदद की गुहार लगाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में दोहरा हत्याकांडः रोटी के एक टुकड़े ने ली दो की जान, सुहाग की रक्षा में पत्नी की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ चौकी चौकी इंचार्ज जैनेंद्र सिंह पहुंच गए। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए घायल को पीएचसी मधुपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानलेवा हमला एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

रात में ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। इस संबंध में कोतवाल एसएन मिश्रा का कहना है कि घायल की पत्नी ग्राम प्रधान मीना देवी की तहरीर पर उनके गांव के रहने वाले अजीत उर्फ पिंटू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमला एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।  

सोनभद्र एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधान मीना की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें