फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को आएंगी राज्यपाल, सेवाकुंज आश्रम पहुंचे एडीएम और लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को एडीएम सहदेव मिश्र ने सेवाकुंज आश्रम पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 19 मई को सोनभद्र आएंगी। इस दौरान वह सेवाकुंज आश्रम में वनाधिकार पट्टों के वितरण के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। राज्यपाल का कार्यक्रम पहुंचने के बाद जिला प्रशासन भी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को चपकी पहुंचे एडीएम ने प्राथमिक विद्यालय असनहर व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र के सुंदरीकरण का निर्देश दिया। अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों की भी सूची तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। इसके बाद सेवाकुंज आश्रम पहुंच कर अतिथि कक्ष, बिरसा मुंडा मीटिंग हाल, मुख्य द्वार और हेलीपैड का जायजा लिया। उन्होंने प्रांत सह संगठन मंत्री आनंदजी के साथ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव, सेवा समर्पण संस्थान के जिला कार्य समिति सदस्य आलोक कुमार चतुर्वेदी, कमलेेश चौबे, डॉ. लालजी सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें