फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में बौद्ध पूर्णिमा पर बाइक जुलूस निकालते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित तथागत बुद्ध विहार में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा की अध्यक्षता में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। धूमधाम से पूजन अर्चन कर बाइक से शोभायात्रा निकाली गई। पूरे नगर में शोभायात्रा भ्रमण कर बुद्ध विहार पहुंची जहां विचार गोष्ठी में महात्मा बुद्ध के उपदेशों पर चर्चा की गई। मौजूदा समय में महात्मा बुद्ध के दया, प्रेम और अहिंसा के सिद्धांत को प्रासंगिक बताया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा ने कहा कि तथागत ने सारे संसार को मानवता, करुणा का संदेश देते हुए जन्मजात श्रेष्ठता को नकारते हुए, ज्ञान व कर्म पर आधारित श्रेष्ठता को समाज में स्थापित करने का संदेश दिया। डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि बुद्ध के संदेश पूरे विश्व में शांति, प्रगति, विश्व बंधुत्व की भावना को प्रेरित करने के कारण आज भी प्रासंगिक हैं। शशिकांत, रामचंद्र मौर्य, रानी सिंह, सुमंत मौर्य ने कहा कि बुद्ध की जयंती, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के तिपावनी पर्व बुद्ध पूर्णिमा पर शत शत नमन है। प्रसाद के रूप में खीर सभी लोगों को खिलाई गई। कार्यक्रम में बृजबिहारी मौर्य, डॉ. माता प्रसाद, सुनील, अनिल, राजकुमार, दया सिंह, सरोज बौद्ध, भागीरथी मौर्य, रामचंद्र मौर्या, कुश मौर्या, नरेंद्र प्रताप, शिवनाथ मेहता, अरुण सिंह, लल्लू प्रसाद पटेल, डॉ. दिनेश ने विचार रखे। संचालन चंद्रेश मौर्य ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें