फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली की शासन ने तलब की रिपोर्ट, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम को नगर पालिका क्षेत्र और जिला पंचायतों में हो रही अवैध वसूली की शिकायतों की जांच करने का निर्देश दिया है। डीएम ने सभी एसडीएम से गोपनीय जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। इससे अवैध वसूली करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से सभी डीएम को भेजे पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में कई जिलों से नगर निकायों व जिला पंचायतों की ओर से टेंपो स्टैंड, पार्किंग शुल्क, तहबाजारी आदि की अवैध वसूली की शिकायतें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए इस पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया है। जहां भी ऐसा हो रहा है वहां के ईओ और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के क्रम में डीएम अभिषेक सिंह ने राबर्ट्सगंज तहसील के एसडीएम डॉ. केएस पांडेय, ओबरा एसडीम जैनेंद्र सिंह, घोरावल के सुशील यादव और दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार को उनके क्षेत्र में हो रही अवैध वसूली की रिपोर्ट देने को कहा है।
चारों तहसील के उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अवैध वसूली हो रही है या नहीं है इसकी आख्या तैयार कर उपलब्ध कराएं। अवैध वसूली की पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें