फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। घटना के लिए सीधे तौर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को जिम्मेदार बताते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सचिव राजदेव सिंह के नेतृत्व में चार सूत्री मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी, कृषि कानूनों की वापसी, योगी सरकार के इस्तीफे की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में नौजवान सभा के जिला संयोजक नोहर भारती, लालती देवी, प्रेमशंकर भारती, रामप्रकाश, कुमारी आदि शामिल रहे। उधर, दुद्धी में माले कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। राज्य सचिव सुधाकर की अगुवाई में प्राचीन शिवाजी जी तालाब से नारेबाजी करते हुए निकला जुलूस कचहरी रोड होते हुए तहसील तिराहा पहुंचा। संक्षिप्त सभा के बाद राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम रमेश कुमार को सौंपा गया। इस दौरान बिगन राम गोंड, प्रभु सिंह एडवोकेट, शिवकुमार शुक्ला, लाल सिंह, रामकिसुन, रामचंद्र, राजेंद्र, शेर सिंह, चंपा, बासमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें