दो पंचवर्षीय से पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित रह चुके गोड़वाना समाज ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपने हक की आवाज उठाई।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा छह लाख की आबादी वाले गोड़वाना समाज की ओर राज्य और केंद्र की सरकार का ध्यान नहीं है। इतनी बड़ी आबादी को चुनाव लड़ने से वंचित रखना संवैधानिक अधिकार का हनन है। गोड़वाना जन जागृति मंच और गोड़वाना सेवा जन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मरकाम ने कहा कि अब गोड़वाना समाज चुप बैठने वाला नहीं है। अपने हक और अधिकार की मांग के लिए आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रमाशंकर ओइमा, बबई मरकाम, हरिशंकर उइके, भोला कुरारी, रामनरेश, दिगपाल, शिव प्रसाद, राजेंद्र सिंह मरपाची, बलिराम आपाल मौजूद रहे।