फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा

Wed, 07 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रशासन और पुलिस की टीम ने बुधवार को आस्था के केंद्र पंचमुखी पहाड़ी रौप से अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन

 सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी ने जेसीबी लगवाकर अस्थाई रूप से बने आशियाने को ढहवाया और लोगों को चेताया कि दोबारा कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोपहर करीब 12 बजे से रौप गांव में स्थित पंचमुखी पहाड़ी पर फोर्स के साथ एसडीएम, तहसीलदार योगेंद्र सिंह और कोतवाल रमाकांत पांडेय पहुंचे। एसडीएम ने पहाड़ी पर अवैध     रूप से मकान बना कर रह     रहे लोगों को हटने का निर्देश   दिया लेकिन कोई हटने को      तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर एसडीएम ने जेसीबी से मकान को ढहवाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने जेसीबी के सामने खड़ा     होकर विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन फोर्स के आगे उनकी एक भी नहीं चली। उपजिलाधिकारी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पहाड़ी पर बने करीब 25 आशियानों को ढहवाया गया है।
विज्ञापन



दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। कार्रवाई में चुर्क चौकी इंचार्ज एसपी सिंह, महिला थाना प्रभारी आशाराम गोयल, सब इंस्पेक्टर गजनी मिश्रा मौजूद रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें