फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जूनियर वर्ग की कबड्डी के लिए बालिकाओं ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय बालिका कबड्डी का चयन ट्रायल शुक्रवार को तियरा विशिष्ट स्टेडियम में हुआ। इसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। ट्रायल के बाद दस बालिकाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में तीन दिवसीय ट्रायल के पहले दिन बालिका वर्ग की कबड्डी टीम का चयन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह छात्राएं अलग-अलग विद्यालयों से थी। निर्धारित मानकों पर जांच के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाली दस बालिकाएं चयनित की गईं। जिला खेल अधिकारी डीसी सिंह ने बताया कि शनिवार को क्रिकेट के लिए चयन ट्रायल होगा। इस मौके पर रितेश दास, सुभाष कुमार, सुनील कुमार यादव आदि प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें