फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Tue, 05 Oct 2021 12:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

युवती का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार को दुद्धी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि क्षेत्र के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती को भरोसा दिलाने के लिए सर्वेश्वरी आश्रम म्योरपुर ले जाकर विवाह का नाटक भी किया। युवती का आरोप है कि जब उसने उसे घर ले चलने की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा।

इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब यह जानकारी युवक को हुई तो उसने उसे मारने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि युवक के माता-पिता ने उसे बहू बनाकर घर में रखने का आश्वासन दिया था। 12 अगस्त 21 को युवक के माता पिता ने मेरे पिता से अनुबंध पत्र लिखवाया और आश्वासन दिया कि युवक उसे पत्नी के तौर पर अपने साथ रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवक व उसके माता पिता ने गर्भपात करा दिया। अब प्रेमी उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें