फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय कुएं में गिरी बालिका, डूबने से मौत

विज्ञापन
मृतक कु.अर्चना (फाइल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चपकी गांव में मंगलवार को कुएं में डूबने से बालिका की मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से बालिका कुएं में गिर गई थी। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे चपकी गांव निवासी गुलाब चंद गुप्ता की बेटी अर्चना (10) कुछ बच्चों के साथ स्नान करने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं पर गई थी। बच्चे वहां नहाने लगे। इसी बीच अर्चना का पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में गिर गई। दूसरे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत कर बालिका को बाहर निकाला। आनन-फानन परिवार के लोग बालिका को लेकर सीएचसी बभनी पहुंचे जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां देवी रह-रह कर बेहोश हो जा रही है। डॉ. दिशा गुप्ता ने बताया कि कुंए में गिरने के बच्ची ने ज्यादा पानी पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर रामायण राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान सविता जायसवाल ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें