फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बाथरूम में नहाने गई युवती ने फंदे से लटककर दी जान, घरवालों ने बताई ये बड़ी बात

Sun, 13 Oct 2024 08:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी घरवालों को तब हुई जब वह नहाने के लिए बाथरूम में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। इस दौरान घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ीमोड़ में रविवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवती ने बाथरूम में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
अनपरा के औड़ीमोड़ के सुभाषनगर निवासी शिवानी (19) पुत्री लव प्रसाद केशरी ऊर्फ बड़कू रविवार को घर के बाहर बने बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। काफी देर होने के बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजन बाथरूम का दरवाजा खटखटाने लगे। 

काफी देर तक जवाब ना मिलने पर परिजनो ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शिवानी बाथरूम की छत पर लगे एंगल में दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। आनन-फानन उसे उतारकर नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता के मुताबिक शिवानी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। कई वर्ष से उसका इलाज चल रहा था। इस कारण उसे अकेला नहीं छोड़ते थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें