फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: चुनाव में खपाने के लिए उड़ीसा से ला रहे थे 8 लाख का गांजा, कार समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 01:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। तलाशी ली तो छिपाकर रखे गए 78 किग्रा 720 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। 
विज्ञापन
सोनभद्र पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए शराब के साथ ही गांजा की तस्करी भी हो रही है। सोनभद्र में शनिवार रात चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच, हाथीनाला थाने की पुलिस व एसएसटी की संयुक्त टीम ने कार सवार तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 78 किग्रा 720 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ एनडपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के  निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार रात में सीओ ओबरा शंकर प्रसाद  हाथीनाला तिराहे पर क्राइम ब्रांच प्रभारी साजिद सिद्दकी, हाथीनाला एसओ रविंद्र प्रसाद, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी  एवं एसएसटी टीम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

अलग-अलग जगह पर छिपाकर रखा गया था गांजा

इस दौरान पुलिस ने एक कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने कार में गांजा होने की बात स्वीकार की। कार की डिग्गी और बैग में छिपाकर रखे गए 78 किग्रा 720 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है।
विज्ञापन

यूपी के विभिन्न जिलों में होनी थी सप्लाई

एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि चुनाव में खपाने के लिए यह गांजा लाया जा रहा था, जिसे यूपी के विभिन्न जिलों में भेजा जाना था। पकड़े गए गांजा तस्कर दुर्गा प्रसाद भुईया निवासी ग्राम बेरहमपुर, थाना हल्दिया प्रदर, जनपद गंजम, उड़ीसा, अच्युत नायक निवासी ग्राम कंबरी साही, थाना रामगढ़, जनपद गजपति, उड़ीसा और अरुण कुमार दुर्गा निवासी ग्राम मलकान गिरी कॉलोनी, थाना मलकान गिरी, जनपद मलकान, उड़ीसा के खिलाफ एनडीपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें