फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: पत्नी के साथ कई दिनों से चल रहा था विवाद, पति ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Sun, 27 Feb 2022 11:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चेरुई के ग्राम डीहिया में रविवार सुबह करीब पांच बजे आपसी विवाद ने एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
सोनभद्र में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के डीहिया गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। आपसी विवाद को वारदात का कारण बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


सुबह-सुबह घटी इस खौफनाक घटना के बाद परिजन सकते में हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चेरुई के ग्राम डीहिया में रविवार सुबह करीब पांच बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।

अस्पताल ले जाने से पहले हो गई मौत
इसके बाद राजाराम ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी मुनिया देवी (43)  के सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन जबतक महिला को अस्पताल ले जाते तबतक उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चेरुई पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। मृतका का मायका ग्राम गड़वांन थाना रामपुर बरकोनिया में है। उसके तीन पुत्र राम बहाल (20), सुखलाल (17) और बृजेश (12) तथा एक पुत्री रीता  (8) वर्ष है।

आरोपी अक्सर नशा का सेवन करता है। इसी कारण पत्नी से विवाद होता रहता था। वह मानसिक रूप से कमजोर भी है।  कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बोदरा बाबा- पहाड़ी मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें