विधानसभा चुनाव में मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मतगणना में किसी तरह का कोई व्यवधान पैदा न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसे देखते हुए नगर के प्रमुख स्थानों, चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
सदर कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने आने-जाने वालों पर विशेष नजर रखी। जो भी संदिग्ध दिखे उन्हें रोककर जांच की गई। वहीं मतगणना स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। चार पहिया वाहनों को मतदान केंद्र जाने वाले रास्ते पर रोक कर तलाशी ली गई। उसके बाद ही उन्हें आगे जाने की इजाजत मिली। वहीं पुलिस टीम की ओर से नगर में लोगों को शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पैदल मार्च किया। वहीं पुलिस की ओर से मतदान केंद्र के पास गाड़ी से घूम घूम कर चारा 144 का पालन करने की अपील भी होती रही।