फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालाकी पड़ी भारी: आम के कैरेट में छिपाकर रखा था 5 क्विंटल गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी

Sat, 08 Jun 2024 04:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra: पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि यह गांजा प्रयागराज निवासी नन्हके बनिया का है। उन्हें एक चक्कर का अच्छा भाड़ा मिल जाता है। बस इसी लालच में उन्होंने यह माल लोड किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को पांच क्विंटल गांजा के साथ अंतर जनपदीय दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह डीसीएम ट्रक में आम के कैरेट में छिपाकर गांजा ओडिशा से प्रयागराज ले जा रहे थे। डीसीएम समेत गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एएसपी कालू सिंह के निर्देशन में टीम को लगाया गया है।

एसओजी ने सर्विलांस की मदद से मिली सूचना के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ सब्जी मंडी के पास से एक डीसीएम ट्रक को पकड़ा। इस पर कैरेट में आम लदे होने की जानकारी दी गई। तलाशी ली गई तो शुरुआत में कुछ कैरेट आम के बाद अंदर गांजा छिपाकर रखा गया।
विज्ञापन




इसकी कुल मात्रा पांच क्विंटल चार किलो थी। गांजे की यह खेप ओडिशा के रायगढ़ से लाई जा रही थी। इसे प्रयागराज तक पहुंचाना था। पुलिस टीम ने वाहन स्वामी प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी सुनील कुमार बिंद और चालक बारा क्षेत्र के अतरसुया निवासी छोटू बिंद उर्फ कमलाकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। प्रयागराज के घटवा गांव निवासी नन्हके बनिया की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी रामस्वरुप वर्मा, सदर कोतवाल सत्येंद्र राय, सर्विलांस सेल के प्रभारी अमित त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें