फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा-रेणुकूट में डेंगू के पांच मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लाॅक के नगरीय क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मिले डेंगू मरीजों में सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र के हैं। शनिवार को भी अनपरा और रेणुकूट में पांच मरीजों की प्रारंभिक रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अलग-अलग अस्पतालाें में उनका उपचार चल रहा है। रिपाेर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग संबंधित इलाकों में दवा छिड़काव सहित अन्य कार्यों में लगा है।
विज्ञापन

म्योरपुर सीएचसी अंतर्गत शनिवार को अनपरा बाजार की कुसुम (34) पत्नी संजय जायसवाल, भोला गुप्ता (30) पुत्र नाथू साव, सोनम गुप्ता (24) पत्नी भोला गुप्ता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रेणुकूट के पवन कुमार राय (17) पुत्र संतोष राय व आदित्य यादव (16) को उपचार के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। इन सभी की प्राथमिक जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला अस्पताल पर ब्लड जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट शनिवार को आने के बाद हड़कंप मच गया। सभी संभावित जगहों पर छिड़काव कार्य कराया गया है। इसके अलावा सभी डेंगू पीड़ितों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है।
लगातार मरीजों के मिलने के बाद पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। नगरवासियों का कहना है कि जिम्मेदारों की तरफ से बचाव कार्य न करने से भी लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। रेणुकूट में एक औद्योगिक संस्थान की तरफ से अपने रिहायशी परिसर में छिड़काव और बचाव कार्य जरूर कराया गया है, मगर अनपरा और रेणुकूट में स्वास्थ्य महत्व के लोगों द्वारा नगर पंचायत के जिम्मेदारों से बात कर छिड़काव और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें