फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वनवासी सेवा आश्रम में शुरू हुआ मशरूम स्पान यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। वनवासी सेवा आश्रम सोनभद्र के दक्षिणांचल के महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ आजीविका बढाने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है। मिशन समृद्धि चेन्नई व भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के सहयोग से स्थापित मशरूम स्पान यूनिट का उद्घाटन रेशम विकास कार्यक्रम के असिस्टेंट डायरेक्टर रणबीर सिंह, स्टेट मैनेजर मिशन समृद्धि के पंकज तिवारी ने शनिवार को किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह यूनिट दक्षिणांचल की महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। पहला उत्पादित मशरूम स्पान नौ किलोग्राम फरीपान कलस्टर के समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराया गया। यूनिट प्रभारी अमरजीत वर्मा के अनुसार यूनिट से प्रतिदिन 20 किलोग्राम स्पान उत्पादित होगा। यहां पर महिलाओं को उत्पादन की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विमल भाई, पुतुल बहन, लालबहादुर भाई, देवनाथ भाई, देवकुमारी, संगीता, सुभाषचंद्र, सुरेश कुमार, कमलादेवी समेत म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, चोपन व कोन ब्लाकों की महिलाएं, आश्रम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें