फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकासखंड बभनी के चौना ग्राम पंचायत में खेत समतलीकरण में बगैर काम कराए लाखों रुपये के हेराफेरी करने के मामले में बुधवार को तकनीकी सहायक (टीए) और रोजगार सेवक पर धन गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम सचिव की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। मुकदमा दर्ज होते ही विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

विकासखंड बभनी के चौना ग्राम पंचायत में खेत समतलीकरण कराने के नाम पर लाखों रुपये के हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग के कान खड़े हो गए। आनन फानन में कार्ययोजना में लगे कार्यों पर काम शुरू करा दिया गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद खंड विकास अधिकारी बभनी निरंकार मिश्र ने दो सदस्यीय टीम गठित कर पूरे कार्यों की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट मांगी थी। टीम ने जांच कर बीडीओ को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दिया। जांच रिपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार की शाम तकनीकी सहायक हरिवंश और रोजगार सेवक राममिलन के खिलाफ धन का गबन करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर गबन करने के संबंधित धारा में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार की तहरीर पर तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें