फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए किसानों ने दिया धरना] कलेक्ट्रेट जा रहे किसान को नजरबंद करने का विरोध

विज्ञापन
चतरा ब्लॉक के चपइल गांव में किसान नेता को नजरबंद करती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
धान खरीद सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। धान खरीद सुनिश्चित नहीं होने तक धरना जारी रखने का किसानों ने एलान किया। वहीं कलेक्ट्रेट जाने की तैयारी कर रहे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। जिसकी मंच के लोगों ने भर्त्सना की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान धान खरीद में पारदर्शिता लाने के साथ ही धान खरीद में हो रही धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे हैं। धान खरीद करने के लिए सरल नीति अपनाने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के साथ कलेक्ट्रेट जाकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे लेकिन सुबह ही श्रीकांत त्रिपाठी को पुलिस ने उनके चपईल गांव स्थित निवास पर ही नजरबंद कर दिया। इससे मंच के किसानों तथा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मंच के नेता गिरीश पांडेय और सुमित मिश्रा ने कहा कि सरकार लाख बहानेबाजी करले किसान इस बार केंद्रों से धान वापस लेकर घर नहीं जाने वाले। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक दो दिन में केन्द्रों पर निर्बाध रूप से खरीद शुरू नहीं की गई और हाइब्रिड धान खरीद में आनाकानी की गई तो किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

राबर्ट्सगंज विपरण कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान नेता।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें