फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: इजराइल की तकनीक से सब्जियां उगाएंगे सोनांचल के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल के खेतों में अब इजराइल की हाइटेक तकनीक से सब्जियां उगाई जाएंगी। इसके लिए घोरावल ब्लॉक के बेलाही स्थित राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र में एक हेक्टेयर में मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी। यहां उगाया गया बीज रोग मुक्त होगा। इस विधि से अब गैर सीजन में भी किसानों को औद्यानिक फसलों की नर्सरी (पौध) मिल सकेगी। मिनी सेंटर में दो से पांच लाख तक पौधे तैयार होंगे, जो कि आम प्रजाति से अलग होंगे। पौधे रोगमुक्त होंगे, जिन्हें रोपने पर सब्जियों का उत्पादन भी दोगुना होगा। उद्यान विभाग इसका प्रोजेक्ट बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक रोग मुक्त सब्जी पौध उत्पादन में इजरायल की तकनीक बेहतर है। उसकी तकनीकी से अब जिले में भी पौधे उगाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय एकीकृत बागवानी योजना के तहत करीब एक करोड़ चार लाख की लागत से बेलाही गांव स्थित राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र में मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। 28 जुलाई को हुई बैठक में शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को अक्सर यह समस्या आती है कि मिर्च व टमाटर सहित अन्य सब्जियों की पौध तैयार करते समय बारिश के कारण नष्ट हो जाती है। इससे किसानों का बहुत नुकसान होता है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयार करने पर इस तरह की समस्या नहीं होगी। गैर सीजन की नर्सरी तैयार कर किसान अच्छा लाभ कमा सकेंगे। यहां खरबूज, तरबूज, गोभी, पात गोभी, मिर्च, टमाटर सहित अन्य सब्जियों की तैयारी हुई नर्सरी रोगमुक्त होगी। इसके लिए पॉली और ग्रीन हाउस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें