फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचकर अंगूठा लगाने को समिति का चक्कर लगा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से निर्धारित धान खरीद का समय अब समाप्त होने वाला है लेकिन धान क्रय केंद्रों पर किसानों की समस्याओं का अंत होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला राबर्ट्सगंज तहसील के ओबराडीह साधन सहकारी समिति के किसानों का सामने आया है। करीब आधा दर्जन किसानों का 850 क्विंटल धान साधन सहकारी समिति ओबराडीह पर तौल पहले ही करा लिया गया है लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण किसानों का अंगूठा नहीं लग सका।
विज्ञापन

अपने धान की फीडिंग कराकर अंगूठा लगवाने और धान का समर्थन मूल्य भुगतान कराने के लिए किसानों ने डीएम को पत्र सौंपकर गुहार लगाई है। किसानों का आरोप है कि धान बेचने के बाद अंगूठा लगवाने के नाम पर प्रति क्विंटल 200 रुपये की मांग की जा रही है। ओबराडीह साधन सहकारी समिति से आये किसानों से पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने वार्ता करते हुए पीसीएफ प्रबंधक रवि प्रताप सिंह से केंद्र का भौतिक सत्यापन कराते हुए किसानों का अंगूठा लगवाना सुनिश्चित कराने अपील की। बताया कि कमीशनखोरी के चक्कर में मजबूर किसानों को पोर्टल के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। यदि समय रहते किसानों का अंगूठा नहीं लगाया गया तो किसान हित में किसान मंच सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से किसान धनंजय सिंह, लालबहादुर, मनीष कुमार सिंह, गामा सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें