हादसे में घायल युवक की मौत
रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के समीप शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रणटोला गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक संदीप कुमार वर्मा (23) पुत्र रामाधार वर्मा निवासी हिंडाल्को कॉलोनी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।