फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: सोनभद्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कवायद, दिलाई गई सहभागिता की शपथ

Fri, 15 Mar 2024 02:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन अलर्ट हो चुका है। सोनभद्र में डीआईओएस राजेंद्र यादव ने सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की टीम बनाकर अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेजों के माध्यम से गोष्ठी, रैली, पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मतदान की शपथ लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को डायट परिसर में स्वीप योजना के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की बैठक हुई। इसमें राजकीय कॉलेज के प्राचार्यों और प्राध्यापकों के साथ चर्चा कर मतदान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाने की रुपरेखा बनाई गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


डीआईओएस राजेंद्र यादव ने सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की टीम बनाकर अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेजों के माध्यम से गोष्ठी, रैली, पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक कॉलेज में कैंपस एंबेसडर नियुक्त कराने को कहा, जिनके माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी प्राचार्य व प्राध्यापकों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पूर्ण सहभागिता के लिए शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें