फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारी से की मारपीट, 4 नामजद समेत कई अन्य पर केस 

Sun, 27 Dec 2020 10:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव स्थित क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के कार्यालय में घुसकर विवाद करने के मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित की तहरीर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलैया धान क्रय केंद्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक वशिष्ठ क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में सरकारी दैनिक कार्य कर रहे थे। उस दौरान मझिगांव निवासी नारायण देव पाण्डेय, राजन देव पाण्डेय उर्फ पप्पू, नीरज पाण्डेय, धीरज पाण्डेय एवं अन्य आदि कार्यालय में घुस आए।

उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यालय में लोग धान की तौल कराने का दबाब बनाने लगे। जबकि पूर्व में भी इनका धान क्रय किया जा चुका था। तहरीर में उन्होंने यह आरोप लगाया है कि टोकन के अनुसार तौल कराये जाने की बात कहने पर टोकन रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख फाड़ दिये गये। यह आरोप भी लगाया है कि आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


केंद्र पर उपस्थित अन्य किसानों द्वारा बीच बचाव करने पर उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी है। किसानों के सहयोग से वह किसी तरह केंद्र से अपना बचाव करते हुए निकल पाए।

थाना प्रभारी अंजनी राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें