फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के संकल्प को पूरा कर रहे अभियंता, फिर भी हो रही उपेक्षा

विज्ञापन
ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में अभियंता संघ के सम्मेलन को संबोधित करते सीजीएम इं.दीपक कुमार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा वीआईपी गेस्ट हाउस के सभागार में शुक्रवार को अभियंता संघ के क्षेत्रीय सम्मेलन में ओबरा-पिपरी क्षेत्र के सैकड़ों अभियंता शामिल हुए। अभियंताओं ने मैन, मैटेरियल एवं मनी की कमी के कारण बेहतर विद्युत उत्पादन व अन्य सुविधाओं में आ रही कठिनाइयों पर केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन

अभियंताओं की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने, ऊर्जा निगमों में गैर तकनीकी प्रबंधन के जरिए मनमाने ढंग से दंडात्मक कार्रवाई करने के मुद्दों पर भी आक्रोश जताया। उद्घाटन सत्र में विद्युत अभियन्ता संघ के महासचिव प्रभात सिंह ने ऊर्जा निगमों एवं अभियंताओं के समक्ष चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बिजली उत्पादन व वितरण कर बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करते हुए 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प जताया। उन्होंने अभियन्ता संवर्ग के सामने आ रही चुनौतियों एवं उनसे निपटने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक्सईएन के रिक्त लगभग 100 पदों पर पदोन्नतियां नहीं की जा रही और निर्माणाधीन परियोजनाओं व मुख्यालय के इकाइयों के सापेक्ष नए पदों का सृजन नहीं किया जा रहा है। सभी ऊर्जा निगमों में अभियंताओं के काफी पदों की आवश्यकता है। इं. बीएन सिंह, आलोक श्रीवास्तव व अदालत वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के बिजली अभियंता प्रदेश सरकार के ‘सबको बिजली हरदम बिजली’ के संकल्प को पूरा करने में जी-जान से जुटे हुए हैं। बावजूद उन्हें प्रोत्साहन भी नहीं मिलरहा। अप्रैल 2020 से उत्पादन प्रोत्साहन भत्ते का भुगतान भी लंबित है। उत्पादन निगम में भत्तों के पुनरीक्षण कई वर्षों से लंबित है। परियोजना में संसाधनों की भारी कमी है। हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, दवाइयों व अन्य संसाधनों की कमी है। अध्यक्षता इं. जीके मिश्र और संचालन इं. मनोज यादव ने किया। सम्मेलन में ओबरा तापीय परियोजना के सीजीएम इं. दीपक कुमार, जीएम ओबरा-सी पीसी अग्रवाल, जीएम सिविल एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता एके राय, राजकुमार गुप्ता, एके पांडेय, डीके सिंह, एचके गुप्ता, आरके सिंह, निखिल चतुर्वेदी, नेमीचंद, सुरेश, अनपरा के क्षेत्रीय सचिव रोहित राय, एक्सईएन अवधेश सिंह, सुजीत सिंह, आरके सिंह, बालमुकुंद यादव, संदीप रजक, मनीष तिवारी, असीम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें