फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से हटाया गया अतिक्रमण, तीन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पुलिस प्रशासन ने अवैध वाहन स्टैंड और सड़कों पर दुकानें संचालित कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। चौकी प्रभारी ने कई बार मना करने के बाद भी अतिक्रमण करने के आरोप में सदर कोतवाली में तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने डीएम और एसपी को शहरी और ग्रामीण इलाकों में अवैध ढंग से वाहन स्टैंड संचालित करने एवं सड़कों की पटरियों पर कब्जा कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस आदेेश के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में फोर्स के साथ मिर्जापुर रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज ने पैदल गश्त किया था। इस दौरान डीआईजी ने सड़कों के पटरियों पर अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और चौकी इंचार्ज संजय सिंह से हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी लेते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ कोतवाल और चौकी प्रभारी ने धर्मशाला चौक समेत अन्य इलाकों में अतिक्रमण को हटवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर विशाल रेडीमेट गारमेंट्स के मालिक, भगवानदास केशरी और सुशील के खिलाफ संबंधित धारा मेें केस दर्ज किया गया है। सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें