फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने की मांग, पहले की तरह हो सभी ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने सोमवार को धनबाद मंडल के डीआरएम को संबोधित ज्ञापन अनपरा स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। उन्होंने कोरोना काल से पूर्व की तरह सभी ट्रेनों का सुचारु ढंग से संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि त्रिवेणी, वाराणसी इंटरसिटी और कटनी पैसेंजर ट्रेनें पूर्व में ऊर्जांचल से संचालित होती थीं लेकिन कोरोना काल के दौरान यहां से चलने वाली सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया। अब स्थितियां सामान्य होने के बाद भी संचालन शुरू नहीं किया जा रहा। इससे यहां के रहवासियों सहित परियोजनाओं में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यहां की परियोजनाओं में हजारों लोग बाहर के अन्य क्षेत्रों से आकर काम करते हैं। उन्हें आवाजाही के लिए संसाधनों की कमी झेलनी पड़ती है। डीआरएम को लिखे पत्र की कॉपी संगठन पदाधिकारियों ने डीएम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष को भी प्रेषित की। ज्ञापन देने वालों में संगठन के ट्रस्टी श्याम सुंदर दास, रवींद्र जायसवाल, योगेंद्र यादव, कालिका प्रसाद प्रजापति, अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें