फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगोरी खास में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन-चुनार रेलमार्ग पर स्थित अगोरी खास रेलवे स्टेशन पर हाट स्टैंड बाई के साथ केंद्रीकृत नई इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की स्थापना का कार्य शुुुक्रवार को पूरा हो गया। स्टेशन पर बटन वाले पैनल को हटाकर विजुअल डिस्प्ले यूनिट पैनल लगाया गया है।
विज्ञापन

बेहतर दृश्यता के लिए 43 इंच के डबल विजुअल डिस्प्ले यूनिट लगाये गये हैं। हाट स्टैंड बाई प्रणाली के लागू होने से पहले पैनल में कोई खराबी आने पर परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होता था लेकिन हाट स्टैंड बाई प्रणाली के लागू होने से यदि सिस्टम में खराबी आती है तो हाट स्टैंड में स्थापित दूसरा विजुअल डिस्प्ले यूनिट स्वत: कार्य करना प्रारंभ कर देगा। इससे गाड़ियां विलंबित नहीं होंगी। इस रेल खंड पर स्थित खैराही, सोनभद्र, लूसा और सक्तेसगढ़ स्टेशन पर पहले ही अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम की स्थापना हो चुकी है। वर्तमान में जो मालगाड़ियां सिंगरौली-शक्तिनगर से चलकर वाया ओबरा डैम बिल्ली सलई बनवा बाईपास रेणुकूट नगर उंटारी गढ़वा रोड, डेहरी आनसोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशनों से होते हुए चुनार पहुंचती है। वे अब चोपन-चुनार रेल खंड पर आधारभूत संरचना कार्य पूरा होने के पश्चात सिंगरौली, शक्तिनगर से वाया ओबरा डैम, चोपन, चुर्क, सोनभद्र, सक्तेसगढ़ होते हुए चुनार पहुंचेगी। इससे कोयला व अन्य माल ढुलाई में 200 किलोमीटर दूरी बचत होगी।
अगोरी खास स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य रेल प्रबंधन की बड़ी उपलब्धि है और सभी रेल अधिकारी बधाई के पात्र हैं। - एसके गौतम, सदस्य, क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें