बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव के पूर्व प्रधान मानशाह (65) सुबह घर के बाहर साफ सफाई कर रहे थे। बहू पानपती ने बताया कि दरवाजे पर बिजली का खंभा है। सफाई के दौरान पूर्व प्रधान ने पोल और उससे लगे स्टे वायर को छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर गिरकर छटपटाने लगे।
बभनी में लगातार बारिश के बीच बिजली के पोल खतरनाक साबित हो रहे हैं। शनिवार को दरवाजे के पास लगे पोल में उतर रहे करंट के कारण पूर्व प्रधान की मौत हो गई। घटना बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव की है। पूर्व प्रधान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसे ही पोल में उतर रहे करंट के कारण दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में घर के बाहर खेल रहे दस वर्षीय बालक की जान चली गई थी।
बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव के पूर्व प्रधान मानशाह (65) सुबह घर के बाहर साफ सफाई कर रहे थे। बहू पानपती ने बताया कि दरवाजे पर बिजली का खंभा है। सफाई के दौरान पूर्व प्रधान ने पोल और उससे लगे स्टे वायर को छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर गिरकर छटपटाने लगे। आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, मगर तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मानशाह सेंदूर ग्राम पंचायत के वर्ष 1995 से 2000 तक प्रधान रह चुके हैं। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मृतक की बहू पानपती ने बभनी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मोहम्मद मेराज खां ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।