फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति चल रहे चुनाव कार्यालयों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर कस्बे में बिना अनुमति खुले भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को सोमवार को प्रेक्षक ने बंद करा दिया। प्रेक्षक ने म्योरपुर के एक बूथ का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक आईएएस मृदुल कुमार महंत ने सोमवार को म्योरपुर इलाके का दौरा किया। इस दौरान मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव कार्यालय की अनुमति से संबंधित कागजात मांगे लेकिन दोनों कार्यालयों पर अनुमति से संबंधित कोई भी कागजात कार्यकर्ता नहीं दिखा सके। भाजपा नेता सुजीत सिंह ने प्रेक्षक को यह जरूर बताया कि उनके चुनाव कार्यालय की अनुमति का पत्र आरओ के यहां लंबित है। इसके बाद उन्होंने बिना अनुमति चलाए जा रहे कार्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालयों को ताला लगा दिया।
प्रेक्षक ने कस्बा स्थित बिड़ला विद्या मंदिर में बने बूथ पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। बूथ पर कमरों के अलावा पानी, शौचालय, बिजली, फर्नीचर के साथ ही दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधिकांश बूथों पर व्यवस्था ठीक पाई गई। जिन बूथों पर थोड़ी बहुत कमियां थी उन्हें तत्काल पूरा करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। प्रेक्षक के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, लेखपाल अनिल मौर्य, राघवेंद्र, दयाशंकर विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें