फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल का चुनाव 28 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल की नई कार्यकारिणी के आगामी सत्र 2022 के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। मंगलवार को बार भवन में एल्डर कमेटी के चेयरमैन आदिनाथ मिश्र की अध्यक्षता में बैैैठक हुई जिसमें चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के पद पर राम अनुजधर द्विवेदी, संतोष कुमार पाठक, जय सिंह व राजेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। हरिप्रकाश वर्मा, रामकिंकर पाठक और मदन गोपाल सिंह को एल्डर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), संयुक्त सचिव (प्रकाशन) और कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी ने चुनाव तिथियों की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। 14 से 16 दिसंबर तक 10 बजे से 3 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 दिसंबर को होगा। जबकि 20 व 21 दिसंबर 2020 को नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी 22 दिसंबर होगी। वहीं 22 दिसंबर को ही वैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन होगा। मतदान व मतगणना 28 दिसंबर को 10 बजे से 3 बजे तक की जाएगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी। बैठक में जय सिंह, राजेंद्र कुमार पाठक, हरिप्रकाश वर्मा, रामकिंकर पाठक, संतोष कुमार पाठक, संतोष कुमार मिश्र, अरूण तिवारी, सच्चिदानन्द चौबे, श्रीप्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें