फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना की 11वीं ईकाई 72 घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट की 11वीं इकाई के ब्वॉयलर ड्रम मेन होल का गैस किट बदला जाना है। इस वजह से इकाई को 72 घंटे के लिए बंद किया गया है। इससे बिजली उत्पादन कम हो गया है।
विज्ञापन

शिविर सहायक अनुराग मिश्रा ने बताया कि 200 मेगावाट की 11वीं इकाई के ब्वॉयलर में गड़बड़ी पाए जाने पर इकाई से धीरे धीरे उत्पादन कम करके सोमवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे इसे बंद कर दिया गया। बंद करते समय 11वीं इकाई से 80 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। बताया कि इकाई को 72 घंटे तक के लिए बंद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक 200 मेगावाट की 9वीं इकाई से 163 मेगावाट, 10वीं इकाई से 150 मेगावाट तथा 12वीं इकाई से 142 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वहीँ जल विद्युत की उत्पादनरत दो इकाईयों से 56 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें