फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के लीलाडेवा गांव में पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लीलाडेवा गांव में सोमवार को संदिग्ध हाल में पलास के पेड़ से मनरूप (70) का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे लीलाडेवा निवासी मनरूप घर से कहीं जाने के लिए निकले। घंटों बाद भी वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनकी खोजबीन करने में जुट गए। इसी बीच कुछ चरवाहों ने मनरूप का शव उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित पलास के पेड़ से लटकता देखा। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को उतरवाया। दारोगा लल्लन यादव ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें