फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के निरीक्षण में आठ शिक्षक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के विद्यालय में निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिकारी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
म्योरपुर खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालय बंद मिले तो कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित अध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

म्योरपुर खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने मंगलवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला के सहायक अध्यापक संतोष जायसवाल, मोहम्मद अजहरूद्दीन, शिक्षामित्र अंजू देवी, प्राथमिक विद्यालय चांगा में प्रधानाध्यापक अध्यापक अजित गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय भदहर चांगा में सहायक अध्यापक जयप्रकाश सारस्वत, प्राथमिक विद्यालय समरटोला चांगा में सहायक अध्यापक रामनरेश, कंपोजिट विद्यालय कुदरी में सहायक अध्यापक संजीव कुमार और अशोक पाल अनुपस्थित मिले। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पतेरीटोला आरंगपानी, प्राथमिक विद्यालय फरीपान, प्राथमिक विद्यालय देवहार पूर्वी, प्राथमिक विद्यालय देवहार पश्चिम बंद मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर प्राथमिक विद्यालय लखार, प्राथमिक विद्यालय सरईडॉड का निरीक्षण किया गया जिसमें अध्यापक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों पर विभागीय कार्यवाही के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें