फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से कोतवाली सहित 300 घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली परिसर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को सुबह फूंक गया। इससे कोतवाली के साथ ही इससे जुड़े करीब 300 घरों की बत्ती गुल रही। बिजली न होने से सुबह के वक्त लोगों को सर्वाधिक परेशानी पानी को लेकर हुई।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से कोतवाली के साथ ही पुलिस कर्मियों के आवासीय परिसर, अशोक नगर के साथ ब्रह्मनगर तक बिजली की सप्लाई होती है। कोतवाली के साथ ही करीब 300 उपभोक्ताओं के घर में कनेक्शन इसी ट्रांसफार्मर जुड़ा है। सोमवार को सुबह अचानक ट्रांसफार्मर फूंक गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सुबह के वक्त पीने के पानी भरने में लोगों को काफी परेशानी हुई। ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई। विभागीय अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाया। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में नगरीय क्षेत्र के लाइनमैन संतोष कुमार ने बताया कोतवाली परिसर में लगा 400केवीए का ट्रांसफार्मर फूंकने की सूचना मिली। उसके स्थान पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू की गई है। सप्लाई शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें