फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइंस चुर्क के सामने रौप गांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व समय मेंपूर्ण करने के लिए अधिकारियोें को निर्देशित किए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की निर्माण एजेंसी पीएसपी के प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्यों के विषय में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास, आवासीय ब्लाक, एकेडमिक ब्लाक, प्रयोगशाला में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखा। प्रोजेक्ट मैनेजर से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्धता के साथ पूर्ण कर लिया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें