फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और वायरल बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को जिले में डेंगू के दो नए मामले सामने आए। दुद्धी क्षेत्र के निवासी दो युवकों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, डेंगू की रोकथाम के लिए निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में चले अभियान के दौरान चार लोगों को नोटिस दी गई।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के साथ बीमारियों में तेजी से इजाफा हुआ है। 25 दिन पहले तक जिले में डेंगू का एक भी मामला नहीं था, मगर इसके बाद से लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। अब तक कुल 35 मरीजों की पहचान हुई है। इसमें सर्वाधिक 18 मरीज म्योरपुर ब्लाक के हैं। इसके अलावा छह राबर्ट्सगंज, पांच चोपन, चार दुद्धी, एक घोरावल क्षेत्र के निवासी हैं। झारखंड के मूल निवासी एक व्यक्ति में भी जिले में जांच के दौरान डेंगू का संक्रमण पाया गया है। कुल दो मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि डेंगू का संक्रमण रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव युद्धस्तर पर हो रहा है। पानी जमा रखने पर नगरीय क्षेत्र में चार लोगों को मंगलवार को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें