फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम टीके शिबू व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने एक-एक बैरक में पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। बंदियों-कैदियों से जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बाद डीएम और एसपी जिला कारागार धमक पड़े। उन्होंने पुरूष व महिला बैैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियोंने संदिग्ध बंदियों की तलाशी भी ली। हालांकि किसी के पास मोबाइल या कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। डीएम ने जेल कर्मियों को शासन के निर्देशानुसार बंदियों को भोजन, रहने आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कहा कि ठंड से बंदियों को बचाने का समुचित प्रबंध करें। एसपी ने कहा कि अगर कोई बंदी जेल में उत्पात मचाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। एडीएम राकेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार समेत जिला कारागार प्रभारी व अन्य पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें