फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल काटते समय गड़ासा लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव में चारा मशीन से पुआल काटते समय गड़ासा निकल जाने से रमेश (16) के सिर पर चोट आ गई। सिर का एक हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे कोटा गांव में कनहर नदी के किनारेे कुछ लोग मशीन से पुआल काट रहे थे। उसी वक्त मशीन का गड़ासा निकल गया और उससे किशोर के सिर पर चोट लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग निजी वाहन से कोटा गांव निवासी घायल रमेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने की कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें