फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को अनुदान पर मिलेगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सरकार ने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुदान पर ऋण मुहैया कराने का निर्णय लिया है। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वालों को इसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित दुकान/निर्माण संचालन योजना के तहत दिव्यांगों को दस हजार रुपये कर्ज मुहैया कराया जा रहा है। दस हजार कर्ज लेने पर ढाई हजार रुपये अनुदान है। पिछले वित्तीय वर्ष में जिले के आठ दिव्यांगों को कर्ज मुहैया कराने का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष नौ लोगों को लाभांवित किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक लक्ष्य नहीं मिला है, लेकिन विभागीय अधिकारी योजना का अधिक से अधिक पात्रों को प्रचार-प्रसार करने में जुट गए है। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी ऋतुराज सिंह ने कहा कि योजना का लाभ पात्रों को दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि शासन से अभी तक लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है, लेकिन संभावना है कि जल्द ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें