फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की जान पर आफत, 188 स्कूल वाहन फिटनेस में फेल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में स्कूल वाहन की जांच करते एआरटीओ। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
लंबे समय तक विद्यालयों के बंद होने से वाहनों के फिटनेस फेल हो गए हैं। अब जब स्कूल खुले हैं तो बिना फिटनेस के वाहनों से बच्चों को ढोया जा रहा है। इससे मासूम बच्चों की जान पर आफत बनी हुई है। फिटनेस फेल वाहनों में आवश्यक वस्तुएं भी शामिल नहीं है। अब शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग के अफसरों की नींद खुली तो कार्रवाई का डंडा चलना शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जिले में सौ से अधिक प्राइवेट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों के पास कुल 398 छोटे-बड़े वाहन है। इसमें बसों की संख्या ज्यादा है। इनमें से 188 वाहनों के फिटनेस फेल हो चुके है। विद्यालय खुलने के बाद भी विद्यालय संचालक फिटनेस नहीं करा रहे हैं। वहीं कई विद्यालय संचालक प्राइवेट वाहनों के जरिये बच्चों को विद्यालय ले आ रहे है और ले जा रहे हैं। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से गाजियाबाद की घटना के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। अनफिट स्कूल वाहन के संचालकों को नोटिस जारी की जा रही है।
बसों में जरूरी उपकरण भी नहीं
पीले रंग की स्कूली बस के संचालन को लेकर प्रशासन की तरफ से कई गाइडलाइन जारी किए गए हैं। इसमें स्कूल वाहनों पर विद्यालय का नाम, विद्यालय संचालक व चालक के मोबाइल नंबर, हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित होना चाहिए। इसके साथ ही अग्निशमन किट, फर्स्ट एड बॉक्स आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन ज्यादात्तर विद्यालयों के वाहनों में उक्त व्यवस्थाएं नहीं है। यहां तक की नौसिखिए भी स्कूल वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरों को देख रास्ते में वाहन छोड़ भागा चालक
सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव और पीटीओ विकास अस्थाना ने पुसौली स्थित दो इंटर कॉलेज, चोपन स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल व राबर्ट्सगंज नगर में संचालित एक नामी विद्यालय जाकर वाहनों की जांच की गई। वाहनों का फिटनेस कराने के बाद ही बच्चों को ले आने व ले जाने का निर्देश दिया गया। जांच के दौरान अधिकारियों की टीम को देखकर संतनगर में संचालित एक विद्यालय के वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर चालक फरार हो गया। इस पर वाहन का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने सभी विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी करते हुए 30 अप्रैल तक वाहनों का फिटनेस कराने का निर्देश दिया।
फिटनेस फेल वाहनों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय संचालकों को नोटिस दी गई। एक स्कूल वाहन चालक रास्ते में छोड़कर भाग गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई। स्कूल संचालकों से जल्द वाहनों का फिटनेस कराने का निर्देश दिया गया है। - धनवीर यादव, एआरटीओ प्रवर्तन, सोनभद्र।

राबर्ट्सगंज में स्कूल वाहन की जांच करते एआरटीओ की टीम।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें