फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन और राबर्ट्सगंज में बढ़ते अपराध पर डीआईजी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज ने मंगलवार को नगर सर्किल के थानों में अपराध की समीक्षा की। चोपन और राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नाराजगी जताते हुए इस पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा। खनिज अधिनियम से जुड़े तीन मामलों में कोई कार्रवाई न करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सदर (राबर्ट्सगंज) कोतवाल और विवेचक के खिलाफ जांच कराते हुए कार्रवाई के लिए एसपी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर सर्किल अंतर्गत राबर्ट्सगंज, चोपन और महिला थाने की समीक्षा के दौरान डीआईजी बेहद सख्त दिखे। राबर्ट्सगंज थाने में चोरी, हत्या, मारपीट, नकबजनी और चोपन में वाहन चोरी, हत्या, मारपीट, दुष्कर्म, जानलेवा हमले से जुड़े अपराध में वृद्धि देखी गई। डीआईजी ने दोनों थाना प्रभारियों को इस पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। सीओ नगर के पेशी में तैैनात कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार राय और जांच हेड कांस्टेबल आलोक यादव से लंबित मामलों के बारे में पूछताछ की। दोनों ने समुचित जवाब नहीं दिया। इस पर नाराजगी जताते हुए अर्दली रूम कर दंडित करने का निर्देश दिया। चोपन थाने में अज्ञात शव के मामले में खुलासा न होने पर नाराज डीआईजी ने शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा।
उन्होंने महिला संबंधित अपराधों, एससी-एसटी एक्ट, माफिया और टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जब्तीकरण कराने और उनकी जमानत निरस्त कराते हुए कठोर कार्रवाई के लिए एसपी को कहा। वर्ष 2021 में लंबित मुकदमों की समीक्षा की गई तो अधिकांश मामले बिना किसी ठोस कारण के लंबित पाए गए। कुछ मामलों में सीओ राजकुमार तिवारी ने वस्तुस्थिति समझाई लेकिन प्रभारी निरीक्षक राबर्टसगंज को किसी भी मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर सख्ती दिखाते हुए डीआईजी ने सीओ और प्रभारी निरीक्षक को रात्रि में अर्दली रूम करके लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। अवैध खनन के संबंध में खनिज अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत तीन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी और न ही इस संबंध में सीओ और कोतवाल ने कोई जानकारी दी। इस पर बेहद नाराज डीआईजी ने कोतवाल व विवेचक के विरुद्ध प्रारंभिक जांच कर दंडात्मक कार्रवाई के लिए एसपी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें