फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधरौल-राबर्ट्सगंज पेयजल परियोजना का काम जल्द करें पूरा:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। निर्माणाधीन राबर्ट्सगंज शहर की धंधरौल-राबर्ट्सगंज पेयजल योजना के तहत प्रस्तावित कार्य जल्द से जल्द पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि राबर्ट्सगंज नगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो सके।
विज्ञापन

ये निर्देश जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सोमवार को 96.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन धंधरौल-राबर्ट्सगंज पेयजल परियोजना के तहत राबर्ट्सगंज में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि इस परियोजना के तहत 82 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन डाली जानी है। जिसमें से 44 किमी पाइप लाइन डाली जा चुकी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाकर प्रस्तावित दूरी तक पाइप लाइन डाले जाने का कार्य जल्द पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के साथ ही बाकी अन्य अधूरे कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान साइट प्लान्ट को देखा। ओवर हेड टैंक के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्य कराने के लिए अब तक 46 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि धनराशि के अभाव में काम नहीं रुकने दिया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिशासी अभियन्ता जल निगम फणिंद्र राय ने बताया कि सितंबर, 2021 तक प्रस्तावित कार्य पूरा कराकर नगर पालिका को हैंडओवर करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें