शाहगंज में चक्का जाम कर विरोध करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जाम करने वालों का आरोप था कि मनबढ़ किस्म के कुछलोग अनायास कई को पीटकर घायल कर दिया है। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने मौेके पर पहुंच कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों शांत कराने में जुट गए। सदर सीओ अभिनव यादव ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। जानकारी केअनुसार, परासी गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब सात बजे मनबढ़ों ने ऊचडीह गांव के रहने वाले एक युवक की पिटाई कर दी। घायल ने घर जाकर घरवालों और आसपास केलोगों को घटना की सूचना दी तो आग बबूला हो गए। इसके बाद घायल अपने परिजनों और कुछ ग्र्रामीणों के साथ गांव के मोड़ के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर पत्थर, लकड़ी आदि रख कर आवागमन ठप कर दिया। जाम की खबर मिलते ही दलबल के साथ कोतवाल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि घायल की तरफ से जो तहरीर मिलेगी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई दिनों से कुछ मनबढ़ अनायास कई लोगों की पिटाई कर चुके है। कोतवाल ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पाकर सदर सीओ भी जामस्थल पर पहुंच गए। सीओ अभिनव यादव ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। कोतवाल अंजनी राय की अगुवाई में टीम हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।