फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा-माहेश्वर का दर्शन कर धन्य हो गए श्रद्धालु

विज्ञापन
शिवद्वार में भाद्रपद कृष्णपक्ष त्रयोदशी तिथि पर उमा माहेश्वर की सजी भव्य प्रतिमा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी पर रविवार को शिवद्वार मंदिर में भगवान भोलेनाथ व आदिशक्ति मां पार्वती की संयुक्त प्रतिमा का दिव्य शृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री उमामहेश्वर और अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

खास तौर से मिर्जापुर जिला के शक्तिपीठ विजयपुर से आए करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि रविवार को भोर में पुजारी शिवराज गिरि, अजय गिरि के सहयोग से भगवान भोले नाथ व मां पार्वती की मूर्ति को गंगाजल, दूध से स्नान कराकर वस्त्र, आभूषण, फूल, माला, बेलपत्र इत्यादि से उनका शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद फल व मिठाई का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खास तौर से महिलाओं ने शिव-शक्ति के दिव्य विग्रह का दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें