प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार की देर शाम पार्टी के दिवंगत नेता गोविंद यादव के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना दी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि गोविंद की मौत से भाजपा को जो क्षति हुई, वह अपूर्णनीय है। डिप्टी सीएम ने दिवंगत नेता की पत्नी से कहा कि गोविंद की असामयिक मौत से पार्टी के सभी लोग दुखी हैं। सोनभद्र अंचल में उन्होंने पार्टी के लिए और सनातन के लिए जो किया उसकी कोई मिसाल नहीं।
पार्टी स्तर पर जो भी मदद होगी, उसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, जिला प्रभारी अमरनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, राबर्ट्सगंज प्रमुख अजीत रावत, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, प्रमिला जायसवाल, रंजना पांडेय आदि मौजूद रहे।